फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जीएसटी चोरी के शक में मंडल के 1039 ईंट भट्ठों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। जीएसटी चोरी के शक में राज्य कर विभाग ने मंडल के 1039 ईंट भट्ठों की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि करीब 60 प्रतिशत ईंट भट्ठे बिक्री कम दर्शाकर टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जोन के तहत मंडल में कुल 1039 ईंट भट्ठे संचालित हैं। इनमें कुछ ईंट भट्ठे हाईड्रा (कोयले) और नॉन हाइड्रा (लकड़ी) और अन्य ईंधन से संचालित किए जा रहे हैं। ईंट भट्ठों के डाटा विश्लेषण के दौरान राज्य कर अधिकारियों को कुछ गड़बड़ी प्रकाश में आई है। इसी आधार पर राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर जांच के लिए टीमें गठित की गई। इस मामले में एक टीम ईंट लदी गाड़ियों को पकड़कर ई-वे बिल इकट्ठा कर रही हैं। वहीं दूसरी टीम कोयले की आमद पर नजर रख रही है। तीसरी टीमों ने जानकारी इकट्ठा किया कि 50 हजार से कम जीएसटी देने वाले कितने ईंट भट्ठा मालिक हैं। राज्य कर अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में पाया है कि करीब 60 प्रतिशत ईंट भट्ठा मालिक 50 हजार रुपये से कम जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं। इसके पहले विभाग के आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न मार्गों पर गाड़ियों की चेकिंग की थी। इस दौरान विभाग का राजस्व बढ़ गया था। ईंट निर्माताओं के एक संगठन ने कुछ दिनों पहले डीएम से भी शिकायत की थी। आरोप लगाया कि जिले के कुछ ईंट भट्ठा मालिक जीएसटी का भुगतान नहीं कर रहे हैं और ईंट की बिक्री धड़ल्ले से कर रहे हैं। इस बारे में अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कम टैक्स देनेवालों को शीघ्र ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। टैक्स चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें