फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एमडीए के जेई के खिलाफ मारपीट की जांच शुरू

Tue, 10 Mar 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। सोमवार दोपहर को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ हाइवे सीएनजी पंप के सामने हो रही प्लाटिंग में दुकानों के निर्माण के दौरान मजदूरों की पिटाई के आरोपों की जांच करने मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने मामले की जांच शुरू की। इस मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन

मजदूरों से मारपीट के आरोप में घिरे मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता देवेंद्र यादव पर कार्रवाई किए जाने के लिए श्रमिक संगठन भी लगातार दबाव बना रहे हैं, इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए घायल मजदूरों और उनके परिवारों में भारी रोष है। घटना में घायल चार मजदूर अभी तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों का कहना है कि वे दिहाड़ी पर काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन चोटों के कारण काम पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
पीड़ितों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान अवर अभियंता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। सोमवार दोपहर को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ हाईवे राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें