फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उस्मानपुर में विवादित जमीन पर रखी मूर्तियों को हटाने के निर्देश, सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद

Thu, 22 May 2025 08:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव उस्मानपुर में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के विवाद में गांव में शांति है। एसडीएम प्रीति सिंह ने महंत राजकुमार को विवादित भूमि से मूर्तियां हटाकर अपनी भूमि में रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार की रात को महंत राजकुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के कुछ लोगों ने हाईवे से हटाकर रखी गई मूर्तियों को लेकर हमला बोल दिया। उन्होंने कई मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी हैं। उसे धमकी दी है।
विज्ञापन

महंत ने मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने जब मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि मूर्ति तोड़ी नहीं गई थी बल्कि वह हाईवे से हटाते समय कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस पर महंत ने अपनी मूर्ति तोड़ने की तहरीर को वापस लेकर आरोपियों के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को छह लोगों को शांति भंग करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। जो जमानत पर हैं। लेकिन अभी मूर्तियां विवादित जमीन पर ही रखी हुई हैं। मूर्तियों सुरक्षा के लिए वहां पर पुलिस बल तैनात है। एसडीएम ने कहा कि महंत को मूर्तियां विवादित स्थान से हटाकर अपनी जगह पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें