फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशनपुर गांवड़ी में मेला आयोजन को लेकर दो गुटों में तनाव

Thu, 22 May 2025 08:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। एसडीएम प्रीति सिंह ने किशनपुर गांवड़ी में वार्षिक उर्स मेले के स्थान को लेकर विवाद के चलते दोनों पक्षों के आवेदन को निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई सीओ की रिपोर्ट के बाद शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका में की गई। पुलिस ने दोनों गुटों के 12 लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव में स्थित दरगाह पर उर्स का वार्षिक मेला लगता है। मेले को लेकर आयोजक दो गुटों में में बट गए हैं। एक गुट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरीफ अहमद ने अपने अनुसार जगह पर उर्स का मेला लगाने की अनुमति मांगी थी। जबकि दूसरे गुट के मोहम्मद रजा एडवोकेट ने दरगाह के पास उर्स का मेला लगाने की अनुमति मांगी थी। दोनों गुटों ने पुलिस प्रशासन का फैसला अपने पक्ष में करने के लिए कई दिन तक भाग दौड़ की। पुलिस ने मोहम्मद रजा के पक्ष में एसडीएम को रिपोर्ट भेजी थी।
एसडीएम प्रीति सिंह ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को सीओ रुद्र कुमार सिंह से भी रिपोर्ट मांगी। एसडीएम ने बताया कि सीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वहां मेला लगने के स्थान को लेकर विवाद है। इसलिए मेला लगने से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सीओ की रिपोर्ट पर एसडीएम ने उर्स मेले की अनुमति के आवेदन को निरस्त कर दिया है। उधर पुलिस ने इस मामले में जरीफ अहमद, रईस अहमद, इस्लाम मिया, मोनीस और शाहरुख, दूसरे गुट के मोहम्मद रजा एडवोकेट, राहत अली, राशिद हुसैन हनीफ अहमद, अहमद हसन और मुस्तकीम के खिलाफ शांति भंग के आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें