फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मई माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन संगीता गौतम की अध्यक्षता में अधिकारियों ने फरियादियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 78 मामले दर्ज किए गए, जिसमें कुल आठ मामलों का निस्तारण किया गया। एडीएम प्रशासन ने दर्ज किए गए मामलों का पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी कोई भी कोताही न बरतें। प्रयास किया जाए कि सभी शिकायतों का समय से पूर्व निस्तारण हो। समाधान दिवस पर समक्ष राजस्व, बिजली, पूर्ति, पुलिस, समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, वन, शिक्षा, नगर विकास आदि विभागों से संबंधित 78 मामले दर्ज किए गए। जिनमें से राजस्व और समाज कल्याण विभाग से संबंधित आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 70 मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम अमित मलिक, तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें