फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद बने मोहल्लावासी: छह लोगों ने मिलकर दो सगे भाइयों की बेरहमी से की पिटाई, इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम

Tue, 12 Jul 2022 07:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

कटघर के पंडित नगला में इकबाल आसिफ और उसके भाई गुफरान के साथ बाजार में मोहल्ले के ही एक परिवार के छह सदस्यों ने मारपीट की। जिसमें दोनों को अंदरुनी चोटें आईं। गुफरान की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला में पिटाई से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने छह लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


कटघर के पंडित नगला निवासी इकबाल आसिफ ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई को वह अपने भाई गुफरान (28) के साथ मेहमानों के लिए बाजार से सामान खरीदने बाजार गया था। बाजार में मोहल्ले के ही एक परिवार के छह सदस्य मिल गए। उन्होंने दोनों भाइयों को घेर लिया और पिटाई की। जिसमें इकबाल आसिफ और गुफरान को अंदरुनी चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया था। 11 जुलाई को गुफरान की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले की सूचना कटघर पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। युवक के भाई ने तहरीर दी है। जिसने पांच- छह लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तथ्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें