फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सड़क हादसे में घायल हुए चिकित्सक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुरादाबाद में निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के कैमरी निवासी डॉ. नजाकत हुसैन 17 अक्तूबर को पत्नी शाहीना को साथ लेकर काशीपुर गए थे। वहां से लौटते समय काशीपुर में ही धीमरखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दंपती घायल हो गया था। दोनों को काशीपुर में ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 31 अक्तूबर को हालत खराब हो ने पर डॉ. नजाकत हुसैन को मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती करा दिया था, यहां उपचार के दौरान मंगलवार देर रात को उनकी मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने बताया कि नजाकत हुसैन की पत्नी शाहीना का अभी उपचार चल रहा है। डाक्टर नजाकत हुसैन एक बेटी निशा और दो बेटे अकरम तथा शानू हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें