फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: औद्योगिक इकाइयों को स्पाॅट मूल्य के आधार पर मिलेगी अतिरिक्त गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों और निर्यातकों ने उद्योग से संबंधित समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के सामने रखा।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग ने बताया कि टोरेंट गैस द्वारा औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए गैस आपूर्ति को पिछले छह माह की औसत खपत के 80 प्रतिशत तक बहाल कर दिया गया है। साथ ही 80 प्रतिशत से अधिक अतिरिक्त गैस उपभोग को स्पॉट गैस मूल्य के आधार पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

बैठक में यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसायटी और एमएचईए के प्रतिनिधिमंडल ने संरक्षक नजमुल इस्लाम के नेतृत्व में सहभागिता की। मुरादाबाद के हस्तशिल्प एवं निर्यात उद्योग के समक्ष उत्पन्न गंभीर चुनौतियों से अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


उद्यमियों ने कच्चे माल की जमाखोरी निगरानी, रॉ मेटेरियल बैंक की स्थापना, गैस दरों एवं गैस उपलब्धता पर राहत देने, पैकेजिंग सामग्री पर जीएसटी रेशनलाइजेशन देने की मांग रखी। इस दाैरान एमएचईए के संरक्षक नजमुल इस्लाम, येस के चेयरमैन जेपी सिंह, गगन दुग्गल, अंकित सिंह, उज्ज्वल अग्रवाल, नरेंद्र चौधरी, तनुज टंडन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन


00

बैठक में ये मुद्दे उठे

- औद्योगिक धातुओं की कीमतों में असामान्य वृद्धि

- पैकेजिंग सामग्री की अत्यधिक महंगाई

- गैस की उपलब्धता एवं बढ़ती ऊर्जा लागत

- फ्रेट एवं लॉजिस्टिक्स खर्च में वृद्धि

- वार-रिस्क इंश्योरेंस एवं अतिरिक्त शिपिंग लागत

- कार्यशील पूंजी एवं संचालन लागत का दबाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें