फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सुविधाओं में कंगाल...नाम है दौलतबाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। न तो ढंग की सड़क है। शुद्ध पानी की भी सप्लाई नहीं है। साफ-सफाई के मामले में भी यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है। हालांकि इसका नाम दौलतबाग है। यहां के लोगों ने सुविधाओं के लिए कई बार मांग की लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। कई जगह तो सड़कें ऐसी हैं कि चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

वार्ड-50 के दौलत बाग इलाके की आबादी करीब पांच हजार से अधिक है। यहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या पेयजल से जुड़ी है। लोगों का कहना है कि काफी समय से यहां पानी नहीं आ रहा है। कहने को यहां पाइप लाइन तो पड़ी हुई है लेकिन काफी पुरानी लाइन होने के कारण अब बंद हो चुकी है। इसलिए यहां के लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


पेयजल तो मूलभूत जरूरत
- पेयजल तो हर व्यक्ति की मूलभूत जरूरत है लेकिन लंबे समय से पानी ही नहीं आ रहा है, जिसके कारण परेशानी हो रही है।
इमरान खान

सुबह से शुरू हो जाती है दिक्कत
- पानी नहीं आने के कारण यहां के घरों में सुबह से ही परेशानी शुरू हो जाती है, आसपास के हैंडपंपों से पानी लाकर काम चलाना पड़ता है।
मुनव्वर

समस्या का हो समाधान
- नगर निगम के अधिकारियों को पेयजल की जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेकर दौलत बाग के लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए।
मोहम्मद इस्लाम

लंबे समय से है पानी की दिक्कत
वार्ड के कई क्षेत्रों में पेयजल आता है लेकिन मुख्य दौलत बाग क्षेत्र के बीच में बड़े क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत लंबे समय से बनी हुई है।
मोहम्मद नौशाद

हर बार आश्वासन ही मिला
-कई बार क्षेत्रीय पार्षद से पेयजल की समस्या का समाधान कराने के लिए मांग रखी लेकिन हर बार पार्षद की ओर से आश्वासन ही मिला।
जहीर आलम

सड़कों की स्थिति खराब
- दौलत बाग क्षेत्र में सड़कों की स्थिति भी दयनीय है, यहां जो गलियां हैं वह ऊबड़ खाबड़ हो गई हैं, सीवरेज के मैनहोल सड़क से ऊंचे हैं।
मोहम्मद साजिद

मैनहोल ऊंचे बने हैं
- जल निकासी की व्यवस्था तो ठीक है लेकिन मैनहोल ऊंचे बना दिए हैं, कई नीचे बना दिए हैं, जिसके कारण वाहनों के साथ आने जाने में दिक्कत है।
मोहम्मद रफी

नालियों की सफाई नहीं
- यहां सफाई कर्मचारी तो आते हैं, सफाई होती भी है लेकिन नालियों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिसके कारण उनमें गंदगी रहती है।
मोहम्मद सालिम

नालियां भरी रहती हैं
- नालियों में गाद के साथ साथ कचरा भी भरा रहता है, जिसके कारण यहां पानी ठहर जाता है, बदबू बनी रहती है, घरों के सामने जलभराव हो जाता है।
मोहम्मद दानिश

अब यहां नहीं आते जनप्रतिनिधि
चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि नहीं आते हैं। जबकि चुनाव में इलाके को चमन बनाने की बात की जाती थी।

मोहम्मद अजीम

गलियां ऊबड़ खाबड़
- गलियों में टाइलें लगाई गईं थीं, समय के साथ वह ऊबड़ खाबड़ हई हैं, लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं की गई है, इसलिए गड्ढे भी हो गई हैं।
अब्दुल सुबहान

नालियों-पेयजल न होने से दिक्कत
- दौलत बाग में कई तरह की समस्याएं हैं। बार बार शिकायत की जाती है लेकिन कोई हल नहीं निकलता है।
अतीक

स्मार्ट मीटरों से परेशान हैं
- हर घर पर स्मार्ट मीटर लगा है लेकिन हर महीने बिल जमा करने के बावजूद कई कई महीने का बिल बकाया दिखाकर भेज दिया जाता है।
मोहम्मद जुनैद

स्मार्ट मीटर बदले जाएं
- सरकार को स्मार्टमीटर की व्यवस्था को तत्काल बंद कर देना चाहिए, जिनके घरों में लगे हैं, उन्हें बदलवा देना चाहिए, तभी व्यवस्था सही चलेगी।
हसन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें