फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इंडिगो फ्लाइट संकट के बीच चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंडिगो की फ्लाइट लगातार रद्द होने के कारण रेलवे को दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करनी पड़ी। एक ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सोमवार को चलाई गई। (04207-08) वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस सोमवार दोपहर 2:50 बजे वाराणसी से चली। प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सुबह 5:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में नौ दिसंबर की सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से चलेगी। दोपहर 2:52 बजे मुरादाबाद और देर रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचाएगी। दूसरी ट्रेन (05903-04) डिब्रूगढ़-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस नौ दिसंबर को चलेगी। न्यूतिनसुकिया, दिमापुर, गुवाहटी, रंगिया, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, छपरा, सिवान, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार तक जाएगी। वापसी में आनंद विहार से 12 दिसंबर को चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें