फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांग्रेस ने बताई दिल्ली की महारैली को सफल बनाने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महानगर कांग्रेस कमेटी के चौमुखा पुल स्थित कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गईं। इसमें महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने पार्षदों व अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर रैली में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस महारैली में महानगर से कम से कम 1000 लोग दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने महारैली में पार्टी के बड़े नेता भाजपा सरकार की पोल तो खोलेंगे ही, साथ ही अग्रिम रणनीति के बारे में भी जानकारी देंगे। इसलिए लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारी मेहनत करेंगे।
बैठक में अजय सारस्वत सोनी, फहीम मिर्जा, असद मौलाई, अनुभव महरोत्रा, नजाकत ठेकेदार, मुशाहिद चौधरी, मौ.शादान, पार्षद कमर सलीम, पार्षद नदीम उद्दीन कातिब, पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद मौअज्जम,पार्षद मौअज्जम अली,पार्षद अफसर अंसारी, पार्षद आरेफीन मदनी,पार्षद रेहान,पार्षद फहीम एडवोकेट, पार्षद नईम पप्पू, पार्षद मौ.जुनैद,पार्षद नाजिम, पार्षद सद्दाम हुसैन सहित कई पार्षद व पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें