फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 15 जून से बहाल होंगी मुरादाबाद रेल मंडल की 30 ट्रेनें, जनशताब्दी-नंदादेवी समेत ये पटरी पर लौटेंगी

Wed, 09 Jun 2021 12:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आठ जून को रेलवे बोर्ड ने कुछ ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है। इसमें नंदा देवी, इंटरसिटी और जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि इनमें से कुछ ट्रेनों का संचालन 11 जून से शुरू हो जाएगा जबकि शेष ट्रेनें 14 और 15 जून से चलेंगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद रेलवे ने की ट्रेनों को बहाल करने का निर्णय लिया है। इसमें मुरादाबाद रेल मंडल की 30 ट्रेनें शामिल हैं। दरअसल रेल मंडल ने कोरोना संक्रमण कम होने के बाद इन ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी थी। 
विज्ञापन


आठ जून को रेलवे बोर्ड ने कुछ ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है। इसमें नंदा देवी, इंटरसिटी और जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि इनमें से कुछ ट्रेनों का संचालन 11 जून से शुरू हो जाएगा जबकि शेष ट्रेनें 14 और 15 जून से चलेंगी।

बहाल की गई ट्रेनों का विवरण
गाड़ी संख्या   कहां से कहां तक    बहाली तिथि
02091      देहरादून-काठगोदाम  11 जून
02092      काठगोदाम-देहारदून  11 जून
05043      लखनऊ-काठगोदाम  14 जून
05044      काठगोदाम-लखनऊ  15 जून
05035      दिल्ली-काठगोदाम   11 जून
05036      काठगोदाम-दिल्ली   11 जून
05355      मुरादाबाद-रामनगर  11 जून
05356      रामनगर-मुरादाबाद  11 जून
05325       टनकपुर-दिल्ली      12 जून
05326       दिल्ली-टनकपुर      12 जून
04315       बरेली-नई दिल्ली    14 जून
04316      नई दिल्ली-बरेली     14 जून
02056      देहरादून-नई दिल्ली  14 जून
02055      नई दिल्ली-देहरादून  15 जून
02402       देहरादून-कोटा        14 जून
02401        कोटा-देहरादून       15 जून
02039    काठगोदाम-नई दिल्ली 14 जून
02040    नई दिल्ली-काठगोदाम  14 जून
04609    ऋषिकेश-वैष्णो देवी    15 जून
04610     वैष्णो देवी-ऋषिकेश   14 जून
04307     प्रयागराज-बरेली      15 जून
 04308     बरेली-प्रयागराज      14 जून
 04235      वाराणसी-बरेली        14 जून
04236       बरेली-वाराणसी       15 जून
04141     प्रयागराज-ऊधमपुर   14 जून
04142      ऊधमपुर-प्रयागराज  15 जून
05279       सहरसा-आनंदविहार   13 जून
05280      आनंदविहार-सहरसा   14 जून
05127      वाराणसी-नई दिल्ली   14 जून
05128      नई दिल्ली-वाराणसी   15 जून

ट्रेनों में सक्रिय हुा सचल दल
आठ जून से मुरादाबाद रेल मंडल की ट्रेनों में टीटीई स्टाफ (सचल दल) सक्रिय हो गया है। अब ट्रेनों में चेकिंग अभियान को तेज किया जा रहा है। सचल द्वार चेकिंग कोरोना काल में अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। अब रेलवे बोर्ड से दोबारा आदेश जारी होने के बाद चेकिंग अबियान शुरू कर दिया गया है। इसमें मुरादाबाद के तरीबन 40 टीटीई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें