फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब काउंटर से बुक होगी प्रीमियम की तत्काल टिकट 

Mon, 20 Jun 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रेलवे न्यूज - फोटो : रेलवे न्यूज
विज्ञापन
रेलवे यात्रियों के सुविधा के लिए चलाई गई प्रीमियम एक्सप्रेस में एक और सुविधा जोड़ने जा रहा है। प्रीमियम स्पेशल एक्सप्रेस के तत्काल टिकट अब रिजर्वेशन काउंटर से ही मिलेंगे। अभी तक सुविधा स्पेशल ट्रेनों केे लिए तत्काल टिकट केवल आईआरसीटी की वेबसाइट से ही बुक होते थे। यह सुविधा 26 जून से उपलब्ध मिलने लगेगी। 
विज्ञापन



यात्रियों को कंफर्म सीट दिलाने के उद्देश्य प्रीमियम ट्र्रेेनों का संचालन किया गया था। अचानक से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद आरामदायक साबित हुई हैं। लेकिन इन ट्रेनों में भी सीट के लिए मारामारी होने लगी। जो लोग नेट का प्रयोग नहीं कर पाते हैं उन्हें इसका टिकट नहीं मिल पाता था।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने प्रीमियम एक्सप्रेस के टिकट रिजर्वेशन काउंटर से बुक कराने का आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में बदलाव करना शुरू कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 26 जून से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। जिसके तहत प्रीमियम ट्रेनों के तत्काल टिकट रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


सीटें घटने पर बढ़ते हैं रेट - प्रीमियम ट्रेनों में तत्काल की सुविधा नहीं होने के कारण को सफर के लिए किराया अधिक खर्च करना पड़ता रहा था। इस स्थिति से बचने के लिए रेलवे ने 2014 इन गाड़ियों में 50 फीसदी सीट तत्काल कोटे के लिए आरक्षित कर दीं। लेकिन इनकी तत्काल टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गईं। जिसके तहत इसमें हवाई जहाज की तरह डायनमिक फेयर रेट सिस्टम पर कंफर्म सीट दी जाती है। जैसे जैसे सीटें घटती जाती हैं वैसे वैसे किराया बढ़ता जाता है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें