फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की हत्या के बाद सहमे अमेरिका में रह रहे भारतीय

Mon, 27 Feb 2017 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अमेरिका
विज्ञापन
शहर में कई ऐसे परिवार हैं, जो अमेरिका के कन्‍सास सिटी में नस्लीय टिप्पणी के विरोध में भारतीय इंजीनियर की हत्या से सहमे हुए हैं। इन  परिवारों के बच्चे अमेरिका के अलग-अलग शहरों में जॉब कर रहे हैं और अपने परिवार के साथ लंबे समय से रह रहे हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद हर किसी ने फोन पर अपनों का हाल जाना, जवाब में सब कुछ ठीक मिला तो दिल को सुकून मिला। अमेरिका में अच्छी खासी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। शहर के कुछ परिवारों का भी अमेेरिका से नाता हैै। ये नाता वहां रह रहे बच्चों के वास्ते से है।

कोई अमेरिका में बतौर इंजीनियर डटा हुआ है कोई डाक्टर बनकर। कुछ दूसरे जॉब में हैं। लेकिन बार में बैठे भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या के बाद शहर के लोग अपनों की सलामती को लेकर भयभीत हैं। घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर परिजनों की फिक्रमंदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें