फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2023: 2011 के फाइनल में पीयूष... इस बार शमी; दोनों ने एक ही मैदान से शुरू किया था क्रिकेट कॅरियर

Sun, 19 Nov 2023 11:26 AM IST
शाहरुख खान जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

2011 में पीयूष चावला और मोहम्मद शमी भारतीय टीम के सदस्य हैं। दोनों खिलाड़ियों ने एक ही मैदान से शुरू क्रिकेट कॅरियर किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची टीम इंडिया में मुरादाबाद मंडल के सितारे मोहम्मद शमी हैं।
विज्ञापन
पीयूष चावला और मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसे संयोग कहें या इत्तेफाक। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में विश्वकप विजेता बनी भारतीय क्रिकेट टीम में मुरादाबाद के पीयूष चावला शामिल थे। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची टीम इंडिया में मुरादाबाद मंडल के सितारे मोहम्मद शमी हैं।
विज्ञापन


दोनों ही खिलाड़ियों ने मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजी की बारीकियां सीखी थी। शहर के दीनदयाल नगर कॉलोनी निवासी फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला तीन टेस्ट और 25 वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम के मैदान से ही क्रिकेट की एबीसीडी सीखीं थीं।

मैच दर मैच उनका खेल निखरता चला गया। पीयूष ने भारतीय टीम में जगह बना ली। 2011 विश्वकप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भी पीयूष चावला शामिल रहे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत दूसरी बार विश्व विजेता बनी थी।
विज्ञापन


अब में भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर है। इस बार सोनकपुर स्टेडियम के मैदान से अपनी पेस के दम पर विरोधी टीम के खिलाड़ियों के विकेट उखाड़ने वाले मोहम्मद शमी भारतीय टीम का हिस्सा है।

अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम में शामिल में भी शामिल थे मुरादाबाद के शिवा और आर्यन
2018 में अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। पृथ्वी शॉ की अगुवाई में टीम इंडिया आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर विश्व विजेता बनी थी। इस टीम में मुरादाबाद के शिवा सिंह और आर्यन जुयाल भी शामिल थे। शिवा सिंह ने सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान के दो विकेट लिए थे।

जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 203 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भी शिवा ने ऑस्ट्रेलिया के दो विकट चटकाए थे। शिवा सिंह और आर्यन जुयाल ने भी सोनकपुर स्टेडियम से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन

2018 में विजेता बनी भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ थे। आज भारतीय टीम फिर से फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी और कोच फिर से राहुल द्रविड़ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें