मुरादाबाद। पाकबड़ा थाने की ग्रोथ सेंटर चौकी के प्रभारी और दो सिपाहियों पर आरोप है कि उन्होंने आरएसएस के पदाधिकारी के साथ मारपीट व अभद्रता की है। इसकी जानकारी मिलने पर आरएसएस और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू और भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा समर्थकों के साथ चौकी के बाहर धरने पर बैठे गए। भाजपाइयों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी यातायात ने एसएसपी के आदेश पर चौकी इंचार्ज मोहित कुमार और दो सिपाहियों रंजीत और जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला पाकबड़ा थानाक्षेत्र के नानकबाड़ी गांव से जुड़ा है। इस गांव में रहने वाले रामपाल गांव के पास स्थित आश्रम की जमीन पर खेतीबाड़ी करते हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले हुई बारिश में शीश्म का पेड़ धान के खेत में गिर गया था। इस पेड़ को रामपाल ने हटाकर साइड में कर दिया था। गांव के किसी व्यक्ति ने पेड़ काटने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। सोमवार को ग्रोथ सेंटर के चौकी इंचार्ज मोहित कुमार और दो सिपाही रामपाल के बेटे सोनू को पकड़कर चौकी ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर आरएसएस के महादेव नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार निवासी रतनपुर कलां ग्रोथ सेंटर चौकी पहुंच गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज से कहा कि सोनू हमारा कार्यकर्ता। इस मामले में सोनू की कोई भूमिका नहीं हैं। आप जांच करा लिजिए। प्रमोद ने बताया कि इस बात पर चौकी इंचार्ज मोहित और दो सिपाही जितेंद्र सिंह और रंजीत सिंह भड़क गए। उन्होंने प्रमोद के सामने ही सोनू की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर प्रमोद के साथ भी मारपीट की। उनका मोबाइल भी छीन कर अपने पास रख लिया। इस कारण वह किसी को कॉल भी नहीं कर पाए। सोमवार शाम इसकी जानकारी आस्रपास के गांव के लोगों को हुई तो आरएसएस, भाजपा कार्यकर्ता भी इकट्ठा होकर आ गए। कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू और भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा समर्थकों के साथ चौकी के बाहर धरने पर बैठे गए। भाजपाइयों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी यातायात ने एसएसपी के आदेश पर चौकी इंचार्ज मोहित कुमार और दो सिपाहियों रंजीत और जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
भ
-------
पुलिस का रवैया गलत है। जब व्यक्ति अपनी पहचान बता रहा है। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने मारपीट व अभद्रता की है। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
राजेश कुमर चुन्नू कांठ विधायक
ग्रोथ सेंटर पुलिस चौकी के इंचार्ज और दो सिपाहियों पर कुछ लोगों ने मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
अशोक कुमार सिंह, एसपी यातायात
-
मैंने कोई अभद्रता नहीं की। पेड़ काटने की शिकायत पर गांव गया था। सोमवार शाम प्रमोद कुमार चौकी पर आए और उन्होंने मेरे साथ अभद्रता की।
मोहित कुमार , चौकी इंचार्ज
-------
मैं अपने कार्यकर्ता की जानकारी लेने चौकी गया था। वहां मेरे सामने ही सोनू के साथ मारपीट की। मैंने विरोध किया तो मेरे साथ भी मारपीट की और मुझे बंधक बना लिया। मेरा मोबाइल भी छीन लिया।
प्रमोद कुमार , नगर कार्यवाह, आरएसएस
------
बारिश में पेड़ धान के खेत में गिर गया था। पेड़ को हटाकर एक साइड में किया गया था। इसकी जानकारी पुलिस गांव गई और उन्होंने रामपाल के बेटे सोनू पकड़ लिया और चौकी ले आए।
महंत, आश्रम नानकबाड़ी