मुरादाबाद। बृहस्पतिवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 1557 नामांकन फार्म बिके । इसमें सबसे ज्यादा ग्राम प्रधान पद के 900 और सबसे कम जिला पंचायत सदस्य पद के 58 फार्म खरीदे गए।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन के कार्यालय में नामांकन फार्म जमा किए जा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 58 फार्म जमा हुए। उधर संबंधित ब्लॉक में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन फार्म की बिक्री हुई। पूरे जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 900, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 352 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कुल 247 और जिला पंचायत सदस्य के 58 नामांकन फार्म बिके। संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के लिए बनाए गए निर्वाचन अधिकारी भी ब्लॉक में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। सभी ब्लॉक पर नामांकन फार्म के साथ लगाए जाने वाले प्रमाण पत्र आदि के बारे में भी जानकारी चस्पा की गई है।
नामांकन फार्मों की बिक्री
ब्लॉक क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
कुंदरकी 23 91 12
मूंढापांडे 66 164 73
छजलैट 16 95 13
बिलारी 19 44 11
भगतपुर टांडा 57 98 33
डिलारी 48 133 12
ठाकुरद्वारा 77 100 28
मुरादाबाद 46 175 165