फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से जगी बकाया वसूली की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन फार्म के साथ अपना नो ड्यूज प्रमाण पत्र देना भी जरुरी है। पंचायत राज विभाग ने ही जिले के करीब 17 ग्राम प्रधानों पर करीब ढाई करोड़ से अधिक की रिकवरी निकाली हुई है। इसी तरह जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों का भी लोगों पर बकाया है जिसकी सूची तैयार हो रही है। इन विभागों को उम्मीद है कि यदि ये लोग चुनाव लड़े तो नो ड्यूज के लिए बकाया चुकाना होगा।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को संबंधित जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत का नो ड्यूज प्रमाण पत्र नामांकन के साथ लगाना जरूरी है। इसमें इस बात का उल्लेख होगा कि उन पर उक्त संस्थाओं का कोई बकाया नहीं है। जिले में ग्राम ग्राम पंचायत , क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत तीनों संस्थाओं का ही लोगों पर करोड़ों रुपये बकाया है। जिला पंचायत राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पूर्व 18 ग्राम प्रधानों पर विभिन्न वजहों से रिकवरी निकली हुई है। यह करीब ढाई करोड है। इसी तरह जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों का भी काफी बकाया लोगों पर होगा। दरअसल जिले में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 10 हजार 65 पद हैं। इसलिए सभी क्षेत्र ,ग्राम और जिला पंचायतों द्वारा अपने अपने बकायेदारों की सूची तैयारी की जा रही है ताकि इस सूची की जांच करके प्रत्याशियों को नो ड्यूज दिया जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के कई ग्राम प्रधानों पर विभिन्न वजहों से रिकवरी निकली हुई है। इनमें कुछ केस कोर्ट में विचाराधीन भी हैं । विभाग के बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। संबंधित ग्राम सचिव को हिदायत दी गई है कि वे अच्छी तरह से जांच करने के बाद ही नो ड्यूज जारी करें। किसी बकायेदार को नो ड्यूज तभी दिया जाएगा जब उसका बकाया जमा हो जाएगा। इसमें पूरी तरह पारदर्शिता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

सदस्य जिला पंचायत 39
ग्राम प्रधान 643
क्षेत्र पंचायत सदस्य 972
ग्राम पंचायत सदस्य 8411
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें