फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : ट्रेन में नशे की हालत में फौजी ने महिलाओं से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : istock
विज्ञापन

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार महिला यात्रियों ने एक फौजी पर नशे की हालत में छेड़खानी का आरोप लगाया। विरोध करने पर आरोपी ने ट्रेन में हंगामा किया। सूचना मिलने पर आरपीएफ टीम अलर्ट हो गई और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरोपी फौजी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह चार बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में एक फौजी नशे की हालत में है। वह महिला यात्रियों से छेड़खानी कर रहा है। विरोध करने पर वह हंगामा कर रहा है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ टीम ट्रेन में चढ़ गई। इसके बाद आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम संजीव बताया। वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी है। थल सेना में सिपाही के पद पर तैनात है। आरपीएफ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी संजीव का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें