फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मढ़ी मंदिर भूमि प्रकरण में डीएम ने रिकॉर्ड सहित लेखपालों के साथ एसडीएम को बुलाया मुरादाबाद

Tue, 22 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। प्राचीन शिव मंदिर मढ़ी की भूमि पर अस्पताल के निर्माण के मामले में डीएम ने सोमवार को एसडीएम प्रीति सिंह और लेखपालों को रिकॉर्ड के साथ मुरादाबाद बुलाया।
विज्ञापन

मंदिर समिति की प्रबंध समिति लगातार मंदिर की भूमि पर आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण का विरोध कर रही है। मंदिर समिति का कहना है कि अस्पताल का निर्माण मंदिर की भूमि पर किया जा रहा है। जबकि उसके लिए जो भूमि नगर पालिका ने दी है उसे पर पहले से ही कुछ लोगों का अवैध निर्माण हो गया है। इसलिए स्थानीय प्रशासन अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय मंदिर की भूमि पर ही अस्पताल का निर्माण कराने पर अड़ा हुआ है।
इस संबंध में मंदिर समिति की ओर से कमिश्नर और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी शिकायत की गई थी। जिस पर कमिश्नर ने एसडीएम को मंदिर की गाटा संख्या 595 और 595 ग की भूमि की पैमाइश के आदेश दिए थे। इस पर अस्पताल का निर्माण रुकवा दिया गया था। शनिवार को लेखपालों की टीम ने भूमि की पैमाइश की शुरू की थी । लेकिन दो घंटे बाद ही पैमाइश को यह कहकर रोक दिया गया कि भूमि पर पानी भरा हुआ है। सोमवार को नगर के लेखपाल हिमांशु सिंह एसडीएम के साथ भूमि का रिकॉर्ड लेकर मुरादाबाद पहुंचे। एसडीएम इस संबंध में डीएम से मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें