फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में ठेकेदार को कार से अगवाकर बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रंजिश में तीन लोग ठेकेदार को कार से अगवा कर आरोपी जयंतीपुर ले गए और यहां एक मकान में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। किसी तरह पीड़ित ने आरोपियों के चंगुल छूटकर मैनाठेर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल दूसरे थानाक्षेत्र का बताकर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर मझोला थानाक्षेत्र में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र के लालपुर हमीर निवासी मो. रियाज ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक जुलाई को वह गांगन वाली मैनाठेर में फहीम का मकान बना रहा था। दोपहर करीब तीन बजे मो. मुशाहिद , इरफान निवासी लालपुर हमीरथाना मैनाठेर और अशफाक सफेद रंग की कार से पहुंचे। आरोप है कि आरोपी रंजिश में उसे अगवाकर ले जाने लगे तो मकान मालिक और काम कर रहे मजदूरों ने रोकना चाहा तो उन्हें भी धमकी दी। इसके बाद आरोपी पीड़ित को जयंतीपुर थाना मझोला में ले गए और यहां एक मकान में बंधक बनाकर पीटा। आरोपियों ने ठेकेदार की वीडियो बनाकर उसके मामा के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित की मां किश्वरी से 31 हजार रुपये देने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर रुपये नहीं मिले तो वे ठेकेदार को मारते रहेंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे जाल से बांधकर लटकाने की तैयारी कर रहे थे कि रस्सी कम पड़ गई। इसी का मौका पाकर पीड़ित वहां से भाग गया। पीड़ित ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। साथ ही थाना मैनाठेर में तहरीर भी दी। मगर घटनास्थल मझोला क्षेत्र में होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी पवन कुमार से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें