फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी के सिर सजा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज.

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व सपा नेता रामगोविंद चौधरी के धरना और सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक के बीच शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इसमें भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर जीत दर्ज कराई। ख्यालीराम लोधी को कुल 18 वोट मिले, जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां को 13 मत मिले। चुनाव में कुल 34 सदस्यों को मतदान करना था, लेकिन दो सदस्यों ने मतदान नहीं किया और एक मत खारिज हो गया। मतदान व मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और कलक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का एलान कर दिया गया था। इसके तहत 26 जून को नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने वार्ड 12 से सदस्य चुनकर आए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी को समर्थन दिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के समर्थन से वार्ड 10 से चुनकर आईं नसरीन जहां प्रत्याशी रहीं। इसके अलावा वार्ड चार के सदस्य अमरजीत सिंह भी चुनाव मैदान में उतर गए।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट में मतदान हुआ। पूर्वाहन 11 बजे से शुरू हुआ मतदान अपराह्न तीन बजे तक चला। इसके बाद मतगणना हुई। जिला पंचायत के 34 सदस्य चुनकर आए थे, जिन्हें मतदान करना था। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुए मतदान में सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार ख्यालीराम लोधी को 18 वोट हासिल हुए, जबकि समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार नसरीन जहां को सिर्फ 13 वोट मिल सके। एक वोट निरस्त हो गया और दो सदस्यों ने मतदान नहीं किया। इस तरह ख्यालीराम लोधी पांच वोटों से विजयी घोषित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने विजेता को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर भाजपा और सपा की टिकी रहीं नजरें
मिलक (रामपुर)। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर भाजपाइयों और सपाइयों की नजरें टिकी रहीं। नगर एवं क्षेत्र में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ता चुनाव का पल-पल का अपडेट लेते रहे। चुनाव परिणाम आने तक लोगों में उत्साह बना रहा।
पहली बार तहसील में लाल बत्ती आने की थी आस
टांडा (रामपुर)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पहली बार क्षेत्र के पंचायत सदस्य के प्रत्याशी बनने पर क्षेत्र के लोगों में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारी उत्साह था। लेकिन जैसे ही भाजपा प्रत्याशी के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने की घोषणा हुई वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां एक ओर खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं सपा कार्यकर्ता भारी निराशा में डूब गए। सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी तहसील के ग्राम खेड़ा निवासी नसरीन जहां के चुनाव हारते ही तहसील में पहली बार लाल बत्ती आने की उम्मीद भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें