फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रामपुर में कचहरी के सामने युवक का कत्ल, सिर पर वार कर की गई हत्या, होटल के पास मिली लाश

Thu, 05 Nov 2026 11:00 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

यूपी के रामपुर में कचहरी के सामने युवक की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। युवक की लाश होटल के पास मिली है। युवक को रात 11 बजे तक मोहल्ले में घूमता देखा गया था। पुलिस ने जांच  शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी के सामने एक युवक की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव एक चाय के होटल के पास पड़ा मिला। युवक की पहचान गंगापुर निवासी विष्णु सैनी (35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, विष्णु मजदूरी करता था और नशे का आदी था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसे रात करीब 11 बजे तक मोहल्ले में घूमते हुए देखा गया था। सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक अविवाहित था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें