फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में हाईस्कूल में 236 और इंटरमीडिएट में 141 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षाओं के क्रम में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई गई। जिनमें 377 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई।
विज्ञापन


सोमवार की शाम जानकारी देते हुए डीएसएम इंटर कॉलेज उप संकलन केंद्र प्रभारी रामसागर ने बताया कि सुबह की पाली में क्षेत्र के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई, जिसमें पंजिकृत 4403 परीक्षार्थियों में से 4137 उपस्थित और 236 अनुपस्थित रहे। दोपहर की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें गणित में पंजीकृत 625 में से 609 उपस्थित और 16 अनुपस्थित रहे तो वहीं जीवन विज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 2009 में से 1884 परीक्षा देने पहुंचे और 125 ने यह परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा के बीच उप संकलन केंद्र पर जमा कराया गया है, साथ ही गैरहाजिर परीक्षार्थियों की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें