फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रमजीवी एक्सप्रेस में पकड़ी गईं अनधिकृत पानी की 58 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ का मामला उजागर हुआ है। मुरादाबाद स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस की पेंट्री कार में चेकिंग के दौरान अनधिकृत पानी की 58 बोतलें बरामद हुईं। रेलवे की टीम ने इन्हें जब्त कर लिया है। साथ ही पानी की सैंपलिंग के लिए नमूना भेज दिया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि पांच ट्रेनों की पैंट्री कारों का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान स्वच्छता, खानपान की गुणवत्ता और पानी की उपलब्धता परखी गई। श्रमजीवी एक्सप्रेस से 23 कार्टन (58 बोतल) अनधिकृत पानी बरामद हुआ है। जबकि रेल परिसर में रेल नीर बेचने की ही अनुमति है। इसके अलावा गंदगी फैलाने के आठ मामलों में कार्रवाई करते हुए 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। निरीक्षण के दौरान सीटीआई भावेश शर्मा और टीटीई रोहित कुमार सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें