फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घरों में ही पटाखों का किया अवैध भंडारण, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। बरेली में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके से भी पाकबड़ा के कारोबारियों ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने लाइसेंस मिलने से पहले ही अपने घरों में पटाखों का अवैध भंडारण कर लिया। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने दबिश दी तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में उनके घरों से पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों कारोबारियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बरेली में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें गोदाम, फैक्टरी का निरीक्षण कर रही हैं। बृहस्पतिवार की रात सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता और पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ पाकबड़ा के मोहल्ला छीपीबाड़ा में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने अपने घरों में ही पटाखों के गोदाम बना लिए हैं। उन्होंने कोई लाइसेंस भी नहीं लिया है। टीम ने छीपीबाड़ा निवासी जितेंद्र रूहेला उर्फ नीलू, सनी गुप्ता और शिवराज सिंह के घर में जांच पड़ताल की। यहां पटाखों का अवैध भंडार मिला। इन सभी के घर नगर की घनी आबादी के बीच हैं। इसके बावजूद कारोबारियों ने कुछ रुपये कमाने के चक्कर में अपने परिवार के साथ ही पूरे मोहल्ले की जिंदगी खतरे में डालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। टीम ने जितेंद्र उर्फ नीलू और सनी गुप्ता के घरों से एक-एक लाख रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। इनके अलावा शिवराज उर्फ शिवा के घर से करीब 50 हजार रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तीनों के खिलाफ अलग-अलग विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

आबादी से बाहर भंडार करने का मिलता है लाइसेंस
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पटाखा बाजार आबादी दूर लगाए जाते हैं। उनकी पहले से जगह तय होती है। पटाखे बेचने वाले इसके लिए लाइसेंस लेते हैं, लेकिन पकड़े तीनों आरोपियों ने अब तक कोई लाइसेंस नहीं लिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने घरों में ही भंडारण कर लिया था, जबकि पटाखों का भंडारण भी आबादी से दूर ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें