फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरत में पड़े अफसर: महानिदेशक का फर्जी लेटर के साथ सीएमओ दफ्तर पहुंचा युवक, कहा- मुझे जल्द ज्वॉइन करवाओ

Sat, 05 Oct 2024 05:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

स्वास्थ्य महानिदेशक का फर्जी लेटर लेकर सीएमओ कार्यालय अमरोहा पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि नाैकरी ज्वॉइनिंग करने आया है। फर्जीवाड़े का एहसास होने के बाद सीएमओ ने पुलिस को अवगत कराया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी राजीव कुमार गार्ड रूम में बैठा हुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य महानिदेशक का फर्जी लेटर लेकर अमरोहा सीएमओ कार्यालय में एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर ज्वॉइनिंग करने पहुंचे कन्नौज के राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। हकीकत पता चलने पर अधिकारी हरकत में आ गए। सीएमओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर सीएमओ कार्यालय पहुंचे कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी युवक ने अपना नाम राजीव कुमार बताया। कहा, उसके पिता विनोद कुमार सीएमओ हाथरस के अधीन वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे। 28 दिसंबर 2023 को उनकी मौत हो गई थी।

इसलिए उसे मृतक आश्रित नियमावली के तहत एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर सीएमओ अमरोहा के अधीन ज्वॉइनिंग करने को कहा गया है। फर्जी तरह से ज्वाॅइनिंग करने पहुंचे राजीव ने कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ का आदेश भी दिया।
विज्ञापन


जिस पर महानिदेशक डॉ. बृजेश राठौर के हस्ताक्षर भी हैं। वहीं, लखनऊ से 17 सितंबर 2024 को जारी आदेश को देखकर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह को फर्जीवाड़े का एहसास हुआ। इसके बाद राजीव से पूछताछ की गई तो वह सही जानकारी नहीं दे सका।

सीएमओ ने उसे कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया। साथ ही अमरोहा नगर कोतवाली में तहरीर देकर प्रकरण से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

सीएमओ ने बताया कि तीन सप्ताह पहले आरोपी राजीव के संबंध में एक मेल आई थी। जिस लेटर की हार्ड कॉपी लेकर राजीव कुमार ऑफिस आया था। वही लेटर मेल में था। मेल को कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजकर सच का पता लगाया गया था।

जिसमें सामने आया कि उक्त ज्वॉइनिंग लेटर फर्जी है। इस बीच शुक्रवार को राजीव खुद फर्जी नियुक्तिपत्र लेकर कार्यालय आ गया। इस पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। राजीव कुमार के साथ उसका भाई भी कार्यालय आया था, लेकिन वह भाग निकला।

पुलिस की जांच में उठेगा फर्जीवाड़े से पर्दा

फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर के मामले में सीएमओ ने कन्नौज के रहने वाले आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस की जांच में फर्जीवाड़े से पर्दा उठेगा। सीएमओ कार्यालय मेल कहां से भेजी गई, कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ का आदेश कहां छापा गया।

विज्ञापन


फर्जी नियुक्तिपत्र के जरिए नौकरी दिलाने वाले गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं, ये नेटवर्क कहा तक फैला हुआ है। पुलिस की जांच में ये स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें