गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यापारी ने कुछ लोगों पर अवैध वसूली की कोशिश का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी उन्हें प्रदूषण बोर्ड और अधिकारियों से शिकायत की धमकी देकर रकम मांग रहे हैं। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी मोहम्मद वसीम ने शरिनवार को एसएसपी कार्यलय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह स्टील व पीतल के बर्तन बनाने का काम करते हैं। मोहल्ले के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि आरोपी उससे 50 हजार रुपये माह की मांग कर रहा है। इनकार करने पर प्रदूषण बोर्ड और अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी देता है। एसएसपी बबलू कुमार ने गलशहीद पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।