फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध अस्पताल में गर्भवती का किया ऑपरेशन, सील

Thu, 26 Feb 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। अवैध अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन डिलीवरी करने का भंडाफोड़ हुआ है। अस्पताल में ओटी टेबल, मॉनिटर, ओटी बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर आदि सामान के अलावा दवाई को जब्त कर सील कर दिए गया। इसके अलावा एक अस्पताल के संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद के एसडीएम माधव उपाध्याय, एसीएम प्रथम प्रिंस वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ विकास सिंह और डॉ संजीव बेलवाल के निर्देशन में दो स्वास्थ्य टीम ने सबसे पहले नगर में चकफाजलपुर सड़क से एक निजी अस्पताल में पहुंची तो वहां से पहले से अस्पताल में बाहर से ताला लगा लिया गया जिसको टीम ने धक्के देकर खोल लिया और अंदर घुस गई तो वहां पर एक महिला भर्ती थी जिसकी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी जिसके बाद जच्चा बच्चा को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी पर भेज दिया गया। यहां से स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सीय उपकरण जिसमें ओटी टेबल, मॉनिटर, ओटी बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर आदि सामान के अलावा दवाई को जब्त कर सील कर दिए गया, चिकित्सीय उपकरण और मशीनों में लादकर सीएचसी को भेज दिया गया। वहीं नगर में ही सैफियों वाली पुलिया के सामने और मोहल्ला लाइनपार पर वाटर टैंक के पास संचालित दो अस्पतालों में भी छापेमारी की। वहीं मोहल्ला लाइनपार वाले निजी अस्पताल में डिलीवरी होना बताया गया है। इन अस्पतालों को सील कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान सीएचसी पर डॉ नवल किशोर और स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा नजर आई। थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक अस्पताल संचालक वसीम को गिरफ्तार किया जिसका पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया। एसडीएम बिलारी ने आरोपी वसीम को जेल भेज दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।


गुप्त तरीके से चल रहे हैं अस्पताल, बाहर से नहीं चलेगा पता



कुंदरकी। बाहर देखने को आपको अस्पताल के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकेगी। झोलाछाप घरों के अंदर पर गुप्त तरीके से अवैध रूप से अस्पतालों को संचालन कर रहे हैं। खास बात यह है कि सिजेरियन और नॉर्मल डिलीवरी धड़ल्ले से की जा रही हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए एनआईसीयू सेंटर पर चलाए जा रहे हैं जबकि एनआईसीयू सेंटर चलाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख की जरूरत होती है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि झोलाछाप से जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन




प्रशासनिक टीम ने कुंदरकी नगर के पैंठ बाजार सड़क, डींगरपुर सड़क और मोहल्ला नूरुल्लाह में कुछ अस्पतालों पर छापेमारी करने को पहुंची तो वहां पर अस्पताल बंद मिले जिससे स्पष्ट हो रहा था कि झोलाछापों को छापेमार कार्रवाई की भनक लग गई इसलिए वह पहले से ही अस्पताल बंद कर खिसकने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें