फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो निजी अस्पतालों में टीम ने की जांच, रोगियों के दर्ज किए बयान

Thu, 26 Feb 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को नगर में स्थित दो निजी अस्पतालों की जांच करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही अस्पतालों में भर्ती मिले रोगियों से भी बात कर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


पिछले दिनों निजी अस्पताल की जांच कराने के संबंध में नगर निवासी द्वारा शासन स्तर पर शिकायत की गई थी। जिसके बाद से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम निजी अस्पतालों की जांच कर रही है। बुधवार को इसी क्रम में जांच अधिकारी/मेडिकल ऑफिसर पाकबाड़ा डॉ. कुलजीत सिंह चौधरी और एसडीएम न्यायिक कांठ अमित मलिक टीम के साथ सबसे पहले नगर के सुखदेव हॉस्पिटल पहुंचे। यहां जांच में हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन पाया गया। साथ ही मौके पर डॉक्टर भी मौजूद मिले। टीम ने साफ-सफाई को लेकर संतोष व्यक्त किया। सांस की परेशानी से पीड़ित एक मरीज भी भर्ती मिला। इसके बाद टीम कांठ के कासमपुर स्थित मुस्कान नर्सिंग होम पहुंची। यहां पर भी नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन मिला। साथ ही डॉक्टर व अन्य स्टाफ भी मौजूद था। सर्जरी किए हुए दो रोगी भर्ती मिले, जिनके बयान भी जांच अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए। ऑपरेशन थ्रियेटर में ताला लगा हुआ था, जिसे खोलकर दिखाने को कहा गया तो चाबी नहीं होने की वजह से इसे नहीं दिखाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें