फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएचजीएफ दिल्ली मेले से पीतलनगरी के निर्यातकों को बड़ी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्प्रिंग 2021 मार्च माह में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। इस मेले से मुरादाबाद के निर्यातकों को बड़ी उम्मीदें हैं। मेले का आयोजन वर्चुअल न करके फिजिकल मोड में करने की योजना है।
विज्ञापन

ईपीसीएच के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि मेले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 15 से बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वितितीय वर्ष में हस्तशिल्प निर्यात 25270.14 करोड़ रुपये से का था। जबकि इस वर्ष अप्रैल से सितंबर 2020 तक यह निर्यात 9976.13 करोड़ रुपये का रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेले से निर्यात को एक नई बढ़त मिलेगी। चेयरमैन रवि के पासी ने कहा कि मेले से पहले कोविड वैक्सीन का आना तय माना जा रहा है। इससे बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार को पहले की तरह ही गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें