फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सैनिक स्पेशल में चोरी का पता लगाने पहुंचे आईजी आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंजाब से चलने वाली सैनिक स्पेशल एक्सप्रेस में 10 अप्रैल को लोहे की चेन चोरी हो गई थीं। मुरादाबाद आरपीएफ को इसकी जानकारी मिली थी। तहकीकात अभी जारी है, इसी कड़ी में बुधवार को आरपीएफ के आईजी एएन मिश्रा मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने डिपो में वैगन को देखा और टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


सैनिक स्पेशल एक्सप्रेस से चोरी के मामले में रेल मुख्यालय की गंभीरता के कारण आरपीएफ मुस्तैद है। रेलवे स्टेशन व यार्ड के मुआयने के बाद आईजी ने आरपीएफ पोस्ट पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सैनिक स्पेशल एक्सप्रेस में चोरी की घटना की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के आदेश पर उत्तर रेलवे में जगह जगह निरीक्षण चल रहे हैं। 10 अप्रैल की घटना को गंभीरता से लिया गया है। इसमें आरपीएफ कमांडेंट शानमुग वडिवेल एस व आरपीएफ कंपनी कमांडर अनिल कुमार को जांच से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं। लोहे की चेनों को चुराने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें