इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। दिव्यांश ने 99.997 एनटीए स्कोर किया है। वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। इसके लिए पिछले दो साल से कांठ रोड स्थित स्कॉलर्स डेन कोचिंग सेंटर में जेईई की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस बार उन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं भी दी हैं। उनके पिता सतीश जोशी क्षेत्रीय उप वन अधिकारी हैं। दिव्यांश ने बताया कि गणित ने उन्हें बहुत रुचि है, इसलिए आईआईटी जाकर इंजीनियरिंग करने का सपना देखा। सुबह से शाम तक कोचिंग के बाद वह घर पर भी सेल्फ स्टडी करते थे। तैयारी के दौरान मोबाइल व सोशल मीडिया को समय न देना उनकी सफलता का बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि तैैयारी के दौरान उन्होंने कई पार्टियां छोड़ दीं। परीक्षा होने के बाद ही शादी-पार्टी में जाना शुरू किया। पिता ने बताया कि वह बेटा पढ़ाई में शुरुआत से होनहार है। उसकी रुचि के मुताबिक इंजीनियर बनाना चाहते हैं। स्कॉलर्स डेन के प्रबंध निदेशक विवेक ठाकुर ने छात्र व उसके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के कई छात्र जेईई एडवांस में बैठने के लिए क्वालिफाई हुए हैं।