फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महीने में दस घंटे से ज्यादा बिना कैश नहीं रहेंगे एटीएम , एक अक्तूबर से व्यवस्था लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नकदी की जरूरत पर एटीएम का चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटने वाले ग्राहकों को अब समस्या नहीं होगी। यदि अब किसी बैंक का एटीएम खाली रहा तो उस बैंक पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। रिजर्व बैंक की ओर से जारी नई नियमावली में महीने में केवल 10 घंटे नकदी से एटीएम खाली होने पर छूट दी जाएगी। इस नियम का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न बैंकों के करीब 291 एटीएम हैं। इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जिन पर जाकर ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। वक्त जरूरत पर यहां रुपया नहीं मिलता। किसी में तकनीकी दिक्कत होती है तो कोई खाली होता है। केवल कई बार तो कुछ बैंकों की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम पर ही रुपया मिलता है। जबकि शहर में लगे उस बैंक के अन्य एटीएम खाली ही रहते हैं।
ऐसे में ग्राहकों को बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। बैंकों से नकदी निकासी का भार कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने नया नियम बना दिया है। नकदी खत्म होने पर एटीएम में तुरंत ही पैसा डालना होगा। यही कोई बैंक महीने में दस घंटे से अधिक समय तक अपना एटीएम बिना नकदी के रखेगा तो उस पर जुर्माने का प्रावधान नई नियमावली में किया गया है। वर्तमान समय में मुरादाबाद जिले में राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों की 343 शाखाएं और इनके 291 एटीएम हैं।
विज्ञापन

सिस्टम ऐसे करेगा काम
हर एटीएम की एक यूनिक आईडी होती है। जिसके द्वारा बैंक के सर्वर पर उसमें कैश रहने, कैश लोड किए जाने और खाली होने का ब्योरा अपने आप फीड होता रहता है। बैंकों को हर माह की पांच तारीख तो ये ब्योरा रिजर्व बैंक को देना होगा। इसके आधार पर ही जुर्माना लगाए जाने की प्रक्रिया को अमल में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में एटीएम की स्थिति एक नजर में
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 42
पंजाब नेशनल बैंक 40
केनरा बैंक 32
बैंक ऑफ बड़ौदा 26
यूनियन बैंक 13
एक्सिस बैंक 33
आईसीआईसीआई बैंक 16
एचडीएफसी बैंक 15
जिला कॉपरेटिव बैंक 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें