फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान और मांगें पूरी न हुई तो होगा आंदोलन : भाकियू

Fri, 02 Jan 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता व किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को 11 सूत्री ज्ञापन दिया है। किसानों ने बैठक में समस्याओं का समाधान और मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह और तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह की अगुवाई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान एकत्र होकर कांठ तहसील पहुंचे। पहले यहां एक बैठक की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि आज किसान समस्याओं को लेकर जूझ रहे हैं। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है और न ही मांगों को पूरा किया जा रहा है। बैठक के बाद किसानों ने समस्याओं व मांगों को लेकर एसडीएम संत दास पंवार से वार्ता करते हुए समस्याओं का समाधान और मांगों को पूरा कराने के लिए कहा।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ चौधरी अंगद सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जिला सचिव रामकला गुर्जर, तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी, महेश कुमार, धर्मपाल सैनी, नौबत सिंह गुर्जर, भविष्य विश्नोई, सलीम अहमद, महिपाल सिंह, अंश ढिल्लो, बाबूराम, राजवीर सिंह, विशाल, सतपाल यादव, कमल सिंह, ओमराज सिंह, अजय कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन





इन मांगों व समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

कांठ। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने तहसील में बैठक करने के बाद चीनी मिलों से गन्ना प्रजातियों को समान रूप से सूची में शामिल कराने, जिसमें स्वीकृत प्रजाति एक मिल में अगेती में शामिल है, वही प्रजाति दूसरी चीनी मिल में अस्वहित सूची में शामिल है, क्रय केंद्रो पर गन्ना तौल की दो श्रेणी हो, जिसमें एक 18 व दूसरी 27 क्विंटल की हो, जिससे किसानों का गन्ना छिलाई व परिवहन खर्ची कम हो सके, उत्तर प्रदेश की सभी स्वीकृत प्रजातियों को बोने की मिलों द्वारा किसानों को स्वीकृति दी जाए, तहसील क्षेत्र में शीघ्र ही मृदा परिक्षाण केंद्र खुलवाने, किसान क्रेडिट कार्ड की अधिकांश बैंको में ब्याज की सब्सिडी नहीं आई है, इसे समान रूप से किसानों को दिलाने, कांठ में मिट्टी के डंपर अनियंत्रित रूप से दौड़ रहे हैं, इन पर कार्रवाई कराने, दीवान मिल ने चार गन्ना क्रय केंद्रों चकफेरी के दो, सीतापुर एवं फरीदपुर का गन्ना दुलाई किराया निर्धारित किलोमीटर से ज्यादा रखा है, जिसे वर्तमान में मिल ने दुरूस्त कर दिया है, किसानों ने मांग की है कि गत वर्षों का ज्यादा कटा हुआ हुआ किराया किसानों को वापस दिलाया जाए, कांठ से निकलकर जाने वाले हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे के चौड़ीकरण का रूका हुआ कार्य शीघ्र पूरा कराने और साइड की फुटपाथ को दुरूस्त कराने, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा चौराहा पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, ताकि बार-बार होने वाले फाल्ट से छुटकारा मिल सके। कांठ व सलेमपुर बिजलीघरों के संबंधित क्षेत्रो में जर्जर और लौहे के तारों को बदलवाने और किसान पति-पत्नी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान का लाभ देने आदि की मांग करते हुए एसडीएम संत दास पंवार को ज्ञापन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें