फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मैं सीबीआई अधिकारी बोल रहा हूं... आपका बेटा ढाका में पकड़ा गया है, बचाना चाहते हो तो चार लाख भेजो

Sun, 26 May 2024 05:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर अधिवक्ता की पत्नी से चार लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़िता को उसके बेटे के पकड़े जाने की सूचना दी। इसके बाद उसे बचाने के लिए रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करवा ली। 
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं सीबीआई अफसर बोल रहा हूं, आपका बेटा बांग्लादेश के ढाका में पकड़ा गया है। अगर उसे बचाना चाहते हैं तो चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दीजिए। अधिवक्ता की पत्नी अपने इकलौते बेटे को लेकर इतना डर गई कि उसने आरोपी के बताए खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन


रुपये ट्रांसफर करने के बाद महिला ने जब बेटे को कॉल किया तो साइबर ठगी की जानकारी हुई। मझोला के मिलन विहार इंदिरा आवास समिति निवासी अधिवक्ता सत्यपाल सिंह यादव ने बताया कि उनका इकलौता बेटा बांग्लादेश के ढाका में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है।

अधिवक्ता की पत्नी सरोज यादव के पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपका बेटा ढाका में पकड़ा गया है। आरोपी ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए कहा कि अगर वह अपने बेटे से बात करना चाहती हैं तो वह बात करा सकता है।
विज्ञापन


आरोपी ने एक युवक से बात कराई। वह रो रहा था। पीड़िता ने आरोपी के बताए नंबर पर दो बार में चार लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। जिसमें दो लाख रुपये चेक के जरिए और दो लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दिए।

रकम ट्रांसफर करने के बाद महिला ने अपने बेटे को फोन किया तो पता चला कि वह किसी मुसीबत में नहीं है। तब अधिवक्ता और उनकी पत्नी को पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें