कांठ। विवाहिता को मारने-पीटने और दस लाख रुपये की मांग करते हुए पति के द्वारा ससुराल में छोड़ जाने के आरोप में पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कांठ क्षेत्र के गांव बहादरपुर खादर निवासी सलौनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 2023 में उसकी शादी बिजनौर के थाना शिवाला कलां अंतर्गत गांव मोर मकदूमपुर निवासी सुमित उर्फ नवनीत कुमार से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति, ससुर चरन सिंह, सास सर्वेश देवी, देवर देवेंद्र और ननद प्रिया गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार रिश्तेदारों व अन्य ने इन्हें समझाया। पंचायतें भी हुई लेकिन इन लोगों का रवैया नहीं बदला। विवाहिता ने आरोप लगाया कि अगस्त में उसका पति दस लाख रुपये की मांग करते हुए उसे मायके में छोड़ गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित सभी पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।