रामपुर। दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने ससुराल वालों ने विवाहिता मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही पति ने उसको एक बार में तीन तलाक भी दिया। तीन तलाक के बाद हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर महिला थाने की पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला कहना है कि उसका कुछ साल पहले निकाह पास के ही रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में ससुराल वालों ने उससे दहेज में एक कार और दस लाख रुपये की मांग कर दी।मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे, जिससे उसका का गर्भ भी नष्ट हो गया। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह से मायके आ गई।जहां उसने परिवार के लोगों को सारा मामला बताया। बाद में वह लोग उसको महिला थाने ले गए।पुलिस को सारा मामला बताया।उसके बाद तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही महिला का कहना है कि उसके पति ने उसको एक बार में तीन तलाक देकर वहां से भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 498 ए, 324, 313, 376, 377, 504 506, 3 /4 दहेज एक्ट में रपोर्ट दर्ज कर ली है।