फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शर्त: पति ने मां और बहन का नंबर किया ब्लॉक तब साथ रहने को तैयार हुई पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 17 Jan 2023 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के बाद पति और पत्नी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। काउंसिलिंग में महिला ने कहा कि हमारे घर में झगड़े की वजह पति की बहन और मां हैं। महिला ने अपने पति से कहा कि वह अपनी मां और बहन का मोबाइल नंबर ब्लॉक करें। इस पर पति ने दोनों के नंबर ब्लॉक कर दिए। इसके बाद महिला पति के साथ रहने को तैयार हो गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने अपनी मां और बहन का नंबर ब्लॉक किया तो पत्नी साथ रहने को तैयार हो गई। पति चार माह तक अपनी बहन के घर भी नहीं जाएगा। मुरादाबाद में नारी
विज्ञापन

उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। इसके बाद महिला अपने पति के साथ चली गई।

मझोला के करूला निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी फर्म में काम करने वाले युवक के साथ हुई थी। पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। पति अपनी बहन और मां के उकसाने पर उसके साथ मारपीट करता है। 

घर के खर्च के लिए रुपये मांगती हूं तो पति घर छोड़कर अपनी बहन के घर चला जाता है। महिला ने मांग की थी कि अगर पति अपने व्यवहार में बदलाव नहीं करेगा तो वह उसे तलाक दे दे। महिला के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया था। यहां दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। 
विज्ञापन


जिसमें महिला ने कहा कि हमारे घर में झगड़े की वजह पति की बहन और मां हैं। अगर पति अपनी मां और बहन से वास्ता रखेगा तो वह उसके साथ नहीं रहेगी। पति ने कहा कि वह अपनी मां और बहन से वास्ता नहीं रखेगा। तब महिला ने अपने पति से कहा कि वह अपनी मां और बहन का मोबाइल नंबर ब्लॉक करें। 
विज्ञापन


इस पर पति ने दोनों के नंबर ब्लॉक कर दिए। इसके बाद महिला पति के साथ रहने को तैयार हो गई। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संदीपा चौधरी ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पति पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें