फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को पीटकर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां पति ने दो बार तलाक बोल दिया और उसे वहीं छोड़कर मुरादाबाद आ गया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने प्रार्थना पत्र में बताया कि कि छह दिसंबर 2020 को उसका निकाह मुगलपुरा थानाक्षेत्र के वारसी नगर निवासी युवक के साथ हुआ था। युवती का कहना है कि शादी की पहली रात से ही पति ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उसका पति नशीले पदार्थों के सेवन का आदी है। 13 मार्च को पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां पति ने उसके साथ मारपीट की और दो बार तलाक बोल कर उसे वहीं छोड़कर खुद मुरादाबाद आ गया। किसी तरह युवती मुरादाबाद पहुंची और अपने मायके वालों को आपबीती सुनाई। 25 जून 2021 को आरोपी पति और उसके परिजन युवती के मायके पहुंचे। आरोप है कि यहां महिला के साथ मारपीट की और पति ने तीन बार तलाक-तलाक बोल दिया। इसके बाद कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसएसपी पवन कुमार ने मुगलपुरा थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
महिला को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
डिलारी थाना क्षेत्र के निवासी एक महिला ने बताया कि उसका निकाह डिलारी क्षेत्र में ही दूसरे गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला ने आरोप लगाया है कि निकाह के बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 11 जुलाई को ससुरालियों ने बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। इसी दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्र ने डिलारी थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें