फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला को तेजाब पिलाकर हत्या करने के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में विवाहिता की तेजाब पिलाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर निवासी रोहित ने 19 जून को मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोहित ने बताया कि पांच साल पहले उसकी बहन अंजली (24) की शादी मझोला के सम्राट अशोक नगर निवासी रोहन शर्मा से हुई थी।
रोहित का आरोप है कि शादी के बाद से ही अंजली को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। कई बार शिकायत करने के बाद भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 जून की रात करीब डेढ़ बजे अंजली के पेट में दर्द हुआ। उसने पति से दवा लाने को कहा। आरोप है कि इनो बताकर उसे तेजाब पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़कर चले गए।
सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और अंजली को दिल्ली रोड स्थित अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पति रोहन शर्मा, ससुर सुरेश शर्मा, सास भोली और ननद कंचन, दीया व पलक के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें