फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भावना भारत गैस एजेंसी से शुरू की गई सिलिंडर की होम डिलीवरी

Tue, 24 Mar 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में काशीपुर चुंगी पर स्थित भावना भारत गैस सर्विस पर सोमवार को भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। वहीं एडीएम प्रशासन ने सिलिंडर की होम डिलीवरी न होने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को तलब कर उन्हें होम डिलीवरी करवाने के निर्देश दिए। एजेंसी के प्रबंधक नफीस अहमद ने बताया कि दोपहर बाद से होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

होम डिलीवरी की मांग भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने की थी। उनका कहना था कि होम डिलीवरी होने से एजेंसी पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी। वहीं एजेंसी के काशीपुर चुंगी स्थित कार्यालय पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौजूद नहीं थी। जिससे उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के लिए की जा रही कार्रवाई बाधित हो रही थी। वहीं कई लोगों ने बुकिंग होने के बाद भी सिलिंडर न मिलने का आरोप लगाया।
गांव पानू वाला निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को अपना गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुक कराया था। जब वह सोमवार को एजेंसी पर आए तो बताया उन्हें बताया गया कि 14 मार्च को उन्हें डिलीवरी कर दी गई है जबकि उनका कहना था कि उन्हें कोई सिलिंडर नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने सोमवार को फिर बुकिंग की तो उन पर उन्हें मैसेज आया कि सिलिंडर आठ अप्रैल को मिलेगा। नगर के मोहल्ला वार्ड 11 निवासी योगेश जोशी ने बताया कि फरवरी से उन्हें कोई सिलिंडर नहीं दिया गया है। वह रोजाना सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर आते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है। दारापुर के सुनील कुमार ने बताया कि वे अपनी बुकिंग करवा कर रविवार को पासबुक एजेंसी कार्यालय पर जमा कर गए थे लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है।
उधर पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि रविवार को 388 सिलिंडर वितरित किए गए और 395 लोगों ने नई बुकिंग करवाई। जिनका वितरण सोमवार को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में होम डिलीवरी का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें