फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती ने सिपाही पर लगाया धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप

Tue, 24 Mar 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धोखाधड़ी कर शादी करने के आरोपी शादीशुदा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही के खिलाफ सोमवार शाम बिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक ग्रामीण की लड़की की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मोहम्मद युसुफ से उसने अपने परिवार की मर्जी के बगैर तीन वर्ष पहले निकाह किया था। वह अपने घर से दस तोले सोने का जेवर ले गई थी जिसे सिपाही युसुफ को दे दिया था। निकाह के लगभग छह माह बाद पता चला कि युसुफ पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। युवती का आरोप है कि सिपाही ने धोखाधड़ी कर प्रेमजाल में फंसाकर उससे निकाह किया है। युवती के अनुसार जब उसने सिपाही के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का मन बनाया तब उसने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके भाइयों को एनडीपीएस के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
युवती के अनुसार वह सिपाही के धमकी से डर गई बाद में सिपाही ने उसकी शादी अमरोहा जिले के जोया कस्बा निवासी अरशद से 27 अक्तूबर 2024 को करा दी। जोया में शादी कराने के बाद फिर सिपाही उसे फोन करके मिलने का दबाव बनाने लगा। अपने मनसूबों में कामयाब न होने पर सिपाही ने उसके पति अरशद को अपने साथ हुए निकाह के फोटो भेज दिए और अरशद को भड़का कर घर से भी निकलवा दिया। युवती का आरोप है कि सिपाही अपना पुलिसिया राैब दिखाता है। आए दिन उसे जान से मारने और परिजनों को झूठे मुकदमों फंसाने की धमकी देता है। सिपाही के लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर वह आत्महत्या करने की स्थिति में आ गई है। पुलिस ने आरोपी सिपाही मोहम्मद युसुफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420,323,504 और 498ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें