फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम को भगाने के आरोपी दो सिपाही जेल से रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम को भगाने के आरोपी दोनों सिपाहियों को अदालत से जमानत मिल गई। शनिवार को दोनों जेल से रिहा हो गए। शुक्रवार को जमानती जमा न होने के कारण दोनों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

कांठ के उमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम को बिजनौर से बृहस्पतिवार दोपहर मुरादाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। उसे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हापुड़ निवासी राहुल कुमार और दिनेश कुमार लेकर आए थे। कचहरी से दोनों पुलिस कर्मी उसे उसकी पत्नी से मिलाने पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा ले गए थे। यहां फहीम एटीएम दोनों सिपाहियों को एक कमरे में बंद कर पत्नी के साथ फरार हो गया था। इस मामले में सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पुलिसकर्मियों की जमानत शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल वर्मा की अदालत से स्वीकार कर ली गई थी। प्रत्येक को तीस हजार रुपये का जमानती दाखिल करने को कहा गया था। समय के अभाव के कारण शुक्रवार को आरोपी पुलिसकर्मियों के जमानतनामे अदालत में दाखिल नहीं हो पाए थे। शनिवार को आरोपियों के वकील ने जमानती अदालत के सामने पेश किए। जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें