फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर, ट्रांसपोर्टर के बेटे की मौत 

Wed, 06 Jul 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
 मझोला थानाक्षेत्र में लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर मंगलवार को एक कंटेनर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। कंटेनर में करेंट दौड़ने से ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र चड्ढा के इकलौते बेटे हिमांशु चड्ढा की मौत हो गई। हादसे के समय हिमांशु और अन्य कर्मचारी धक्का देकर कंटेनर को सड़क किनारे कर रहे थे। 
विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी और विशाल रोड लाइंस इंडिया के मालिक सुरेेंद्र चड्डा का एक कंटेनर मंगलवार को लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर खराब हो गया था। ट्रक ड्राइवर हरपाल ने दोपहर करीब एक फोन कर हिमांशु को ट्रक खराब होने की सूचना दी। खबर मिलने पर हिमांशु और मुंशी सलीम कार द्वारा लाकड़ी फाजलपुर पहुंच गए। कंटेनर सड़क पर खड़ा था। चार मजदूरों के साथ मिलकर हिमांशु कंटेनर को धक्का देने लगे।

हिमांशु ड्राइवर सीट के पास से कंटेनर को धक्का दे रहा था। इसी दौरान कंटेनर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर, मुंशी और मजदूरों को मामूली करेंट लगा। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी लोग हिमांशु को लेकर साईं अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन व रिश्तेदार भी आ गए। वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर कर ले गए। 
विज्ञापन


हाथ के कड़े ने ली हिमांशु की जान 
मुरादाबाद। हादसे के समय मौके पर मौजूद  रहे ड्राइवर, मुंशी और चारों मजदूरों के अनुसार हिमंाशु ड्राइविंग सीट के बराबर से कंटेनर को धक्का दे रहे थे। बाकी लोग पीछे थे। इसी दौरान ट्रक एचटी तार से टकरा गया। हिमांशु ने हाथ में कड़ा पहना था। कड़े के कारण उन्हें अधिक झटके के साथ करंट लगा और उनकी मौत हो गई। अन्य लोगों को मामूली करंट आया।

हादसे के समय दिल्ली थे माता-पिता
मुरादाबाद। जिस समय हिमांशु के साथ घटना हुई उस समय उनके माता-पिता दिल्ली थे। सुरेंद्र चड्डा की दो बेटियों में से छोटी बेटी दिल्ली में पढ़ती हैं। इसी सिलसिले में उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। सूचना मिलने के बाद देर शाम तक मां-बाप पहुंचे। उनका रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर बहन और अन्य रिश्तेदार भी घर पहुंच गए। 

इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार
मुरादाबाद। हिमांशु की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी निमकी चड्डा बेहोश हो गईं। हिमांशु अपने पीछे पत्नी और 6 माह की मासूम को छोड़ गए। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वे घर में इकलौते बेटे थे। दो बहनों में से बड़ी बहन नैनसी की शादी हो चुकी है। वे दुबई रहती हैं। वहीं आयुषी दिल्ली में सीए का कोर्स कर रही हैं। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें