फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्ते सब से राम-राम, कोई गलती हुई हो तो माफ करना... और फंदे से झूल गई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। गुरेठा गांव में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवविवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस को विवाहिता का सुसाइट नोट मिला है। इसमें सोनी ने लिखा की मुझे माफ कर देना। किसी की कोई गलती नहीं है। मैं खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। नमस्ते सब से राम-राम, किसी कोई गलती हुई हो तो माफ करना।
विज्ञापन

बिलारी थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव निवासी जसवंत ने अपनी पुत्री सोनी की शादी 5 मई को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी बब्बू के साथ की थी। ससुरालियों के मुताबिक रविवार सुबह घरवाले काम में व्यस्त थे। इसी दौरान विवाहिता ने कमरा बंद कर फंदे पर झूल गई। वहीं, बब्बू जब घर आया तो उसने पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। बब्बू ने माता-पिता से पत्नी के बारे में पूछा तो उन्होंने भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इस पर युवक ने जब खिड़की से झांककर देखा तो विवाहिता का शव फंदे से झूल रहा था। विवाहिता का शव फंदे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति बब्बू, उसके चाचा विजेंद्र, सास मुन्नी देवी और युवक की सौतेली मां संतोष देवी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें