फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हनिया को ले जाने हेलीकॉप्टर से आएगा दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर में होने वाले एक वैवाहिक कार्यक्रम में दुल्हन को विदा कराने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से आएगा और दुल्हन को विदा कर अपने संग हेलीकॉप्टर में ले जाएगा। हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे की यह शादी शहर में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

नगर निवासी अरुण सिंह चौहान की बेटी उर्वशी का विवाह जालौन जनपद निवासी अर्जुन सिंह चौहान के बेटे मानवेंद्र सिंह से बुधवार रात को होगी। इस वैवाहिक कार्यक्रम में मानवेंद्र सिंह के हेलीकॉप्टर से आना चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके लिए वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे परिजनों ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी जो कि प्रशासन ने मंजूर कर दी है। मानवेंद्र सिंह हैलीकॉप्टर से बुधवार शाम को मोदीपुर होटल में उतरेंगे और इसके बाद गुरुवार सुबह को हैलीकॉप्टर से ही दुल्हन को विदा कर ले जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए अनुमति देते हुए अग्निमशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग को भी एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन की व्यवस्था निजी व्यय पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें