फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डबल फाटक पुल पर बीमा लगाकर रोकेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने डबल फाटक पुल के दोनों स्पान की मरम्मत कर ली है। इस मामले में पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए 2.5 मीटर के लोहे के बीम लगाए जाएंगे। साथ ही सूचना के लिए रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों ने डबल फाटक पुल का 2022 में आईआईटी बीएचयू की टीम से परीक्षण कराया था। टीम ने तकनीकी परीक्षण के बाद पुल को तोड़कर दूसरा पुल निर्माण कराने की रिपोर्ट दी थी। जिला प्रशासन को रेलवे के अभियंताओं ने अवगत कराया कि पुल निर्माण की स्वीकृति मुख्यालय से मिल चुकी है लेकिन पुल के टेंडर निकालने में आठ माह का समय लगेगा। ऐसे में पुल का ध्वस्तीकरण करने के बाद निर्माण करने में दो साल लग जाएंगे। इस प्रकार नए पुल का निर्माण करने में 28 माह लगेंगे। डीएम अनुज सिंह ने चार दिन पहले हुई बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि रेलवे के अधिकारी नए पुल के निर्माण होने तक उसका निरीक्षण और परीक्षण लगातार करेंगे। किसी प्रकार की गड़बड़ी प्रकाश में आने पर रेलवे के अधिकारी जिला प्रशासन को तत्काल अवगत कराएंगे। क्योंकि इस पुल की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की भी है।
00

वैकल्पिक मार्ग पंडित नगला बाईपास आरओबी अगले साल होगा तैयार
डबल फाटक पुल बंद होने पर निर्माणाधीन पंडित नगला बाईपास रेलवे ओवरब्रिज विकल्प के रूप में काम करेगा। वर्तमान में पुल के पिलर तैयार हो गए हैं। 70 प्रतिशत बीम पिलरों के ऊपर चढ़ा दी गई हैं। डीएम ने इस मामले में सेतु निगम के अभियंताओं को निर्धारित समय मार्च 2026 तक कार्य पूरा करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

पंडित नगला बाईपास पर आरओबी का निर्माण कार्य 2024 से चल रहा है। पुल का कार्य सेतु निगम की देखरेख में दिल्ली की दो कंपनियां कर रही हैं। 1.02 अरब की लागत से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। डीएम ने दो दिन पहले ही पुल के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पंडित नगला बाईपास आरओबी पर ही डबल फाटक पुल के वाहनों का डायवर्जन होगा। इस कारण तैयारी पहले करना होगा। सेतु निगम के प्रबंधक ने बताया कि मार्च 2026 तक आरओबी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे को विद्युत लाइन शिफ्ट करना है। उसके लिए सेतु निगम ने रेलवे को भुगतान कर दिया है। पुल का कार्य निर्धारित समय तक पूरा हो जाएगा। इस मामले में पुल पर बीम चढ़ाने का काम चल रहा है। पुल का निर्माण होने पर एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें