फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल बंद, शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव

Fri, 10 Jul 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में भारी बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने जिले के 12वीं तक सभी स्कूलों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं बृस्पतिवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम तक पांच बजे जिले में 769.5 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई।

विज्ञापन


भारत माैसम विज्ञान विभाग, माैसम केंद्र लखनऊ की ओर से शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार के मुताबिक शुुक्रवार को 24 घंटे के दाैरान भारी बारिश की चेतावनी है। तेज हवा भी चलेगी।

इसकी रफ्तार 40-60 किमी/घंटे रहेगी। इसलिए मुरादाबाद रेड अलर्ट की सूची में है। इसके अलावा अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनाैर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर और संभल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक जिले में कुल 679.5 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन


इसमें ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 286.5 एमएम, कांठ क्षेत्र में 216.5, मुरादाबाद में 205.5 और बिलारी तहसील क्षेत्र में सबसे कम 61 एममए बारिश रिकाॅर्ड की गई। डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बारिश को देखते हुए शुक्रवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें