फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। आरोपी रामपुर के सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता की ओर से दाखिल डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। बहस पूरी न होने के कारण अदालत ने सुनवाई के लिए दो अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन

केस में रामपुर के सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन समेत अन्य आरोपी हैं। इसमें कहा गया था कि मुरादाबाद में हुई एक सभा के दौरान अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले की पुलिस चार्जशीट अदालत में पेश कर चुकी है। इस मामले में सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम के वकील शहनाबाज सिब्तेन ने डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र अदालत में पेश किया था, जिस पर गुरुवार को बहस हुई। समय की कमी के कारण दोनों पक्षों की बहस पूरी नहीं हो सकी। इस कारण अदालत ने बहस के लिए शुक्रवार यानी दो अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें